By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab VikasPunjab VikasPunjab Vikas
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Reading: किसी भी इंसान का चरित्र मुसीबत के समय पता चलता है, संजीव अरोड़ा की हिम्मत को सलामः केजरीवाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Punjab VikasPunjab Vikas
Search
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Follow US
Punjab Vikas > Latest > Jalandhar > किसी भी इंसान का चरित्र मुसीबत के समय पता चलता है, संजीव अरोड़ा की हिम्मत को सलामः केजरीवाल

किसी भी इंसान का चरित्र मुसीबत के समय पता चलता है, संजीव अरोड़ा की हिम्मत को सलामः केजरीवाल

Vikas Sharma
Last updated: May 10, 2026 2:55 pm
Vikas Sharma
Published: May 10, 2026
Share
किसी भी इंसान का चरित्र मुसीबत के समय पता चलता है, संजीव अरोड़ा की हिम्मत को सलामः केजरीवाल
SHARE

मुसीबत के वक्त संजीव अरोड़ा ने भाजपा में जाने की बजाय जेल जाना पसंद किया

पंजाब में औद्योगिक निवेश लाने के लिए संजीव अरोड़ा के किए गए काम की हर तरफ तारीफ हो रही

भाजपा ने एक मेहनती व विजनरी नेता को गिरफ्तार कर पंजाब के भरोसे, विकास और भविष्य के साथ धोखा किया

पंजाबी अपने साथ तो क्या किसी दूसरे के साथ धोखा करने वाले को भी सबक सिखाना जानते हैं, भाजपा को भी सिखाएंगेः मनीष सिसोदिया

नई दिल्ली- Salute to Sanjeev Arora Courage: Kejriwal... आम आदमी पार्टी ने पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को एक फर्जी केस में गिरफ्तार करने को पंजाब के लोगों के भरोसे, विकास और भविष्य के साथ धोखा बताया। साथ ही, पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया समेत अन्य नेताओं ने इस संकट की घड़ी में भी संजीव अरोड़ा के अडिग रहने और भाजपा में शामिल नहीं होने के फैसले की जमकर तारीफ की है। अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि किसी भी इंसान का चरित्र मुसीबत के समय पता चलता है। संजीव अरोड़ा ने भाजपा में जाने की बजाय जेल जाना पसंद किया। संजीव अरोड़ा की हिम्मत को सलाम है।

‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि संजीव अरोड़ा एक ऐसे नेता हैं जो न सिर्फ ईमानदार और मेहनती हैं, बल्कि पंजाब के लिए उनके पास एक स्पष्ट विज़न, गहरी समझ और बदलाव का जुनून भी है। मंत्री बनने के बाद उन्होंने पंजाब में औद्योगिक निवेश लाने के लिए जिस गंभीरता और गति से काम किया, उसकी आज हर तरफ़ चर्चा है। पंजाब के किसी भी उद्यमी से पूछ लीजिए- शायद ही कोई ऐसा मिले जो संजीव अरोड़ा की औद्योगिक नीति और उनके काम करने के तरीके की तारीफ न करता हो।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि उन्होंने शहरों को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाने के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू किया। स्ट्रीट लाइट से शहरों को रोशन करने, सड़कों और गलियों में फैले बिजली के तारों के जाल को व्यवस्थित करने और आधुनिक अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करने की दिशा में लगातार काम किया। हाल ही में गांवों और खेतों में फैले नंगे बिजली के तारों को अंडर ग्राउंड करने की मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की महत्वाकांक्षी योजना को ज़मीन पर उतारने की जिम्मेदारी भी संजीव अरोड़ा ही पूरी मेहनत और प्रतिबद्धता के साथ निभा रहे थे।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि ऐसे मेहनती, परिणाम देने वाले और विजनरी नेता को जब भाजपा झूठे मामलों में गिरफ्तार करती है, तो यह मामला सिर्फ़ एक नेता को परेशान करने का नहीं रह जाता बल्कि यह पंजाब की जनता के भरोसे, पंजाब के विकास और पंजाब के भविष्य के साथ धोखा बन जाता है। और पंजाबी अपने साथ तो क्या किसी दूसरे के साथ धोखा करने वाले को भी सबक सिखाना जानते हैं।

हंस राज महिला महाविद्यालय की कैडेट्स ने CATC-36 कैंप ने संस्था का नाम रोशन किया
केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने सतगुरु बावा लाल दयाल आश्रम को दिया 3 लाख रुपए का अनुदान
पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन ने रामा मंडी मार्केट के व्यापारियों के साथ संवाद सत्र आयोजित किया
AAP ने पंजाब भर में BJP दफ्तरों का किया घेराव
भाजपा विरोधी सरकारों को कुचलने के लिए ईडी, सीबीआई और चुनाव आयोग का उपयोग कर रही है: हरपाल सिंह चीमा
TAGGED:Salute to Sanjeev Arora Courage: Kejriwal
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- जय श्री कृष्णा राधे राधे -
Ad image
Recently news
व्यापक औद्योगिक निवेश ने पंजाब की कानून-व्यवस्था और शासन में हुए सुधारों पर मुहर लगाई: भगवंत मान

व्यापक औद्योगिक निवेश ने पंजाब की कानून-व्यवस्था और शासन में हुए सुधारों पर मुहर लगाई: भगवंत मान

Vikas Sharma
Vikas Sharma
March 22, 2026
Reason of Justin Trudeau resigned… इस वजह से जस्टिन ट्रूडो ने दिया इस्तीफा, अब काैन बनेगा प्रधानमंत्री
जालंधर में BJP का रोष प्रदर्शन आज
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा बठिंडा के एडवांस्ड कैंसर इंस्टीट्यूट का अचानक दौरा
जालंधर में अब तक 4,23,871 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद

About US

Punjab Vikas brings the latest Punjab news headlines about Punjab crime Punjab politics and Live Updates on Punjab from PunjabVikas.com
Quick Link
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Top Categories
  • Home
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Latest
© Punjab Vikas. All Rights Reserved. Website Developed by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?