By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab VikasPunjab VikasPunjab Vikas
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Reading: मुख्यमंत्री मान ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री से की बात, युद्ध प्रभावित अरब देशों में फंसे पंजाबियों को तुरंत निकालने की मांग की
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Punjab VikasPunjab Vikas
Search
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Follow US
Punjab Vikas > Latest > Punjab > मुख्यमंत्री मान ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री से की बात, युद्ध प्रभावित अरब देशों में फंसे पंजाबियों को तुरंत निकालने की मांग की

मुख्यमंत्री मान ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री से की बात, युद्ध प्रभावित अरब देशों में फंसे पंजाबियों को तुरंत निकालने की मांग की

Punjab Vikas
Last updated: March 3, 2026 5:43 pm
Punjab Vikas Published March 3, 2026
Share
मुख्यमंत्री मान ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री से की बात, युद्ध प्रभावित अरब देशों में फंसे पंजाबियों को तुरंत निकालने की मांग की
SHARE



पंजाबियों को परिवारों से मिलाया जाएगा; केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ने पंजाबियों को निकालने के लिए विशेष उड़ानों का प्रबंध करने का भरोसा दिया

पंजाब सरकार ने फंसे हुए व्यक्तियों की सूची केंद्र के साथ साझा की, वापसी की प्रक्रिया जारी

अरब देशों में फंसे पंजाबियों की सुरक्षित वापसी सबसे बड़ी प्राथमिकता है

चंडीगढ़- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू से फोन पर बात की और उनसे संकटग्रस्त मध्य पूर्व में फंसे पंजाबियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। टेलीफोन पर बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने अचानक युद्ध शुरू होने के कारण खाड़ी देशों में फंसे पंजाबियों से संबंधित आंकड़े साझा किए और उन्हें वापस लाने के लिए तुरंत कदम उठाने की अपील की।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “मैंने नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू से फोन पर बात की। प्रवासी भारतीय मामलों के बारे में पंजाब के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह भी उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलने गए थे। केंद्रीय मंत्री ने भरोसा दिया है कि अरब देशों से पंजाबियों की सुरक्षित वापसी के लिए जरूरी प्रबंध किए जाएंगे, जिसमें विशेष उड़ानों का प्रबंध भी शामिल है। मैंने सभी संबंधित व्यक्तियों की सूची संपर्क नंबरों सहित साझा की है। जल्द ही ये पंजाबी सुरक्षित अपने परिवारों के पास वापस आ जाएंगे। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए कृपया एन.आर.आई. विंग के 24×7 कंट्रोल रूम नंबर 0172-2260042, 0172-2260043 या व्हाट्सएप नंबर $91 94787-79112 पर संपर्क करें।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू से अपनी टेलीफोन बातचीत के दौरान मैंने अचानक युद्ध के कारण खाड़ी देशों में फंसे पंजाबियों से संबंधित सारा डेटा साझा किया। मैंने उनसे अपील की कि इन पंजाबियों को जल्द से जल्द बाहर निकाला जाए ताकि वे पंजाब में अपने परिवारों से दोबारा मिल सकें। केंद्रीय मंत्री ने हर संभव मदद का भरोसा दिया है और मुझे उम्मीद है कि युद्ध प्रभावित खाड़ी क्षेत्र में फंसे पंजाबी जल्द ही अपने परिवारों में होंगे।”

मध्य पूर्व में फंसे पंजाबियों को बाहर निकालने के लिए पंजाब सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा, “पंजाबियों ने देश को अनाज उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने और देश की एकता, अखंडता तथा प्रभुसत्ता की रक्षा में शानदार भूमिका निभाई है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अचानक युद्ध शुरू होने के कारण बड़ी संख्या में पंजाबी मध्य पूर्व में फंसे हुए हैं। केंद्र सरकार को फंसे पंजाबियों को वापस लाने के लिए विशेष जहाजों का प्रबंध करना चाहिए।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “पंजाब के कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह को केंद्रीय नागर विमानन मंत्री श्री राम मोहन नायडू से मुलाकात करने और पंजाबियों को उनकी पैतृक धरती पर वापस लाने में कोई कसर न छोड़ने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव डालने के लिए नियुक्त किया गया है। पंजाब सरकार इस संकट की घड़ी में पंजाबियों को बचाने के लिए वचनबद्ध है और पहले ही ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। अरब देशों में फंसे हमारे पंजाबियों की सुरक्षित वापसी पंजाब सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।”

प्रभावित परिवारों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब सरकार फंसे लोगों को जल्द से जल्द हर जरूरी सहायता उपलब्ध कराने के लिए वचनबद्ध है। हम इस संकट की घड़ी में खाड़ी देशों में फंसे नौजवानों और छात्रों के परिवारजनों के साथ मजबूती से खड़े हैं। मुझे उम्मीद है कि भारत सरकार युद्ध प्रभावित खाड़ी क्षेत्र में फंसे सभी लोगों की मदद के लिए जरूरी कदम उठाएगी।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक्स पर कहा, “मैं कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह जी को केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू जी के पास भेज रहा हूं। हम मांग करते हैं कि पंजाबियों के लिए विशेष जहाज का प्रबंध किया जाए। अरब देशों में फंसे हमारे पंजाबियों की सुरक्षित घर वापसी हमारी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।”

You Might Also Like

‘महिला उद्यमी सम्मान कार्यक्रमः पंजाब सरकार ने 11,700 महिला उद्यमियों को किया सम्मानित

पंजाब में बिजली हो गई सस्ती, जानिए कितना घटा रेट

प्रताप सिंह बाजवा की टिप्पणियों के विरोध में ‘बैंड बाजे’ के साथ पंजाब विधानसभा पहुंचे ‘आप’ नेता

जब तक पंजाब में ‘आप’ सरकार है, मुफ्त बिजली जारी रहेगी: भगवंत मान

सुनो…सुनो…सुनो… जिला प्रशासकीय परिसर में विभिन्न ठेकों की नीलामी 11 मार्च को

TAGGED:Chief Minister Mann spoke to the Union Civil Aviation Minister
Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- जय श्री कृष्णा राधे राधे -
Ad image
Recently news
अमित शाह आने वाले हैं पंजाब, BJP हुई एक्टिव

अमित शाह आने वाले हैं पंजाब, BJP हुई एक्टिव

Punjab Vikas Punjab Vikas March 2, 2026
मुफ्त बिजली, मुफ्त खाना देने वाली सरकारें ध्यान दें, सुप्रीम कोर्ट ने दी खास नसीहत
Punjab News … डल्लेवाल जी अपना मरणव्रत खत्म करें, उनकी जान देश के लिए कीमतीः भगवंत मान
YouTuber house attacked … यूट्यूबर के घर पर हमला; पंजाब पुलिस ने चंडीगढ़ हवाई अड्डे से 7वें आरोपी को किया गिरफ्तार
पंजाब में बिजली हो गई सस्ती, जानिए कितना घटा रेट

About US

Punjab Vikas brings the latest Punjab news headlines about Punjab crime Punjab politics and Live Updates on Punjab from PunjabVikas.com
Quick Link
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Top Categories
  • Home
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Latest
© Punjab Vikas. All Rights Reserved. Website Developed by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?