By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab VikasPunjab VikasPunjab Vikas
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Reading: गुरु नानक, संत रविदास और भगवान वाल्मीकि के सिद्धांतों पर नया पंजाब बनाना हमारा संकल्पः नितिन नबीन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Punjab VikasPunjab Vikas
Search
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Follow US
Punjab Vikas > Latest > Jalandhar > गुरु नानक, संत रविदास और भगवान वाल्मीकि के सिद्धांतों पर नया पंजाब बनाना हमारा संकल्पः नितिन नबीन

गुरु नानक, संत रविदास और भगवान वाल्मीकि के सिद्धांतों पर नया पंजाब बनाना हमारा संकल्पः नितिन नबीन

Vikas Sharma
Last updated: June 21, 2026 3:57 pm
Vikas Sharma
Published: June 21, 2026
Share
गुरु नानक, संत रविदास और भगवान वाल्मीकि के सिद्धांतों पर नया पंजाब बनाना हमारा संकल्पः नितिन नबीन
SHARE

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जालंधर में संत सम्मेलन के दौरान किया संवाद

जालंधरः The BJP National President interacted with participants during a Sant Sammelan in Jalandhar… भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि पंजाब केवल भारत की सीमाओं की रक्षा ही नहीं करता, बल्कि भारत की आत्मा की भी रक्षा करता है। पंजाब को वर्तमान संकट से बाहर निकालकर सुरक्षित, समृद्ध और शक्तिशाली बनाना ही भारतीय जनता पार्टी का एजेंडा है। वह जालंधर में संत सम्मेलन के दौरान पंजाब भर से आए संतों और महापुरुषों के साथ संवाद कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पंजाब केवल एक राज्य नहीं है। यह गुरुओं की वाणी, संतों की तपस्या और शहीदों के रक्त से सिंचित भूमि है। यह सेवा, समर्पण और त्याग की जीवंत परंपरा है।

उन्होंने कहा कि आज पंजाब नशे की समस्या से ग्रस्त है और मैं अपील करता हूं कि हर गुरुद्वारा कमेटी, आश्रम, डेरा प्रमुख और मंदिर कमेटी नशे से लोगों को बाहर निकालने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि भारतीय समाज की यह परंपरा रही है कि संत समाज का मार्गदर्शन करते रहे हैं। यदि सभी धार्मिक संस्थाएं आगे आएं, तो पंजाब के हालात बदलने से कोई शक्ति नहीं रोक सकती।

नितिन नबीन ने कहा कि सिख परंपरा “ना को बैरी, नहीं बेगाना” का संदेश देती है। यही असली पंजाब है और यही असली भारत है।

उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने समस्त मानवता को एकता और समानता का पाठ पढ़ाया। यह धरती गुरु अर्जन देव जी की तपस्या की साक्षी है और गुरु तेग बहादुर जी के सर्वोच्च बलिदान को नमन करती है। यह गुरु गोबिंद सिंह जी की वीरता, साहिबज़ादों के अद्वितीय बलिदान और सरबत के भले का अमर संदेश देती है।

उन्होंने कहा कि पंजाब की मिट्टी का कण-कण हमें यह याद दिलाता है कि देश केवल सत्ता से नहीं चलता, राष्ट्र संतों के संस्कारों से चलता है और भारत की आत्मा संतों में बसती है।

नितिन नवीन ने आगे कहा कि राजा बदलते रहते हैं, पर भारत की आत्मा कभी नहीं बदली। जब-जब समाज भटका, संतों ने उसे सही मार्ग दिखाया। जब-जब अंधेरा बढ़ा, संतों ने दीप जलाया और जब भी समाज में विभाजन हुआ, संतों ने लोगों को जोड़ने का कार्य किया।

उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास हमारा ऐसा संकल्प है, जो सरबत के भले के महान सिद्धांत को आत्मसात करता है। हम पंजाब को वर्तमान संकट से बाहर निकालकर ऐसी शासन व्यवस्था देना चाहते हैं, जहां हर धर्म, हर पंथ, हर डेरा और हर समाज समान मान और सम्मान के साथ आगे बढ़े। जहां समाज में शांति हो, भाईचारा हो, युवाओं के हाथों में नशा नहीं बल्कि शिक्षा और रोजगार हो।

मेरी यह अपील राजनीतिक नहीं है। एक सेवक के रूप में मैं आप सभी संतों के चरणों में खड़ा हूं। हमें आपके मार्गदर्शन की आवश्यकता है, ताकि हम ऐसा पंजाब बना सकें जहां नानक की वाणी गूंजे, गुरु रविदास जी के सिद्धांतों वाला समाज बने, महर्षि वाल्मीकि की मर्यादा कायम रहे और बाबा जीवन सिंह का त्याग युवाओं के लिए प्रेरणा बने।

इस अवसर पर पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, पंजाब भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़, अविनाश राय खन्ना, राज्यसभा सांसद विक्रम साहनी तथा पंजाब भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख विनीत जोशी सहित कई अन्य नेता भी उपस्थित थे।

करोड़ों माता-पिता के सपने शिक्षा से जुड़े हैं; सुधारों के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए अवसर बढ़ने चाहिए: भगवंत मान
जत्थेदार साहिब अब सुखबीर बादल को तलब करें और उनसे पूछें कि वह वीडियो के बारे में दावे क्यों कर रहे थे: बलतेज पन्नू
20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया
लोक मिलनियों के माध्यम से ज़मीनी स्तर पर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है : मोहिंदर भगत
मोदी सरकार का पेपर लीक रोकने का कोई इरादा नहीं हैः अरविंद केजरीवाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- जय श्री कृष्णा राधे राधे -
Ad image
Recently news
किसी भी इंसान का चरित्र मुसीबत के समय पता चलता है, संजीव अरोड़ा की हिम्मत को सलामः केजरीवाल

किसी भी इंसान का चरित्र मुसीबत के समय पता चलता है, संजीव अरोड़ा की हिम्मत को सलामः केजरीवाल

Vikas Sharma
Vikas Sharma
May 10, 2026
गुरु नानक, संत रविदास और भगवान वाल्मीकि के सिद्धांतों पर नया पंजाब बनाना हमारा संकल्पः नितिन नबीन
डा.जवाहर धीर पर डा. धर्म पाल साहिल द्वारा संपादित पुस्तक का हुआ शानदार विमोचन
चुनावों से ठीक पहले देश में तनावपूर्ण माहौल पैदा करके वोटों का ध्रुवीकरण करने की गंदी राजनीति कर रही है भाजपा: कुलदीप धालीवाल
युद्ध नशेयां विरूद्ध : जालंधर देहाती पुलिस ने चलाया कासो आप्रेशन, 5 गिरफ्तार

About US

Punjab Vikas brings the latest Punjab news headlines about Punjab crime Punjab politics and Live Updates on Punjab from PunjabVikas.com
Quick Link
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Top Categories
  • Home
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Latest
© Punjab Vikas. All Rights Reserved. Website Developed by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?