जालंधर- Traffic police employee accused of bribery suspended… सोशल मीडिया पर एक ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी का वीडियो वायरल होने के उपरांत, स.हरविंदर सिंह विर्क, पी.पी.एस., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जालंधर ग्रामीण द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए गए।
संबंधित ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन्स स्थानांतरित कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, विभागीय जांच के आदेश जारी करते हुए यह जांच लखविंदर सिंह, पी.पी.एस., उप पुलिस अधीक्षक (डिटेक्टिव), जालंधर ग्रामीण को सौंपी गई है।
वायरल वीडियो से संबंधित सभी तथ्यों एवं परिस्थितियों की जांच के दौरान गहनता से पड़ताल की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
