By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab VikasPunjab VikasPunjab Vikas
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Reading: पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन ने गांवों का किया दौरा; लोगों की समस्याएं सुनी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Punjab VikasPunjab Vikas
Search
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Follow US
Punjab Vikas > Latest > Punjab > पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन ने गांवों का किया दौरा; लोगों की समस्याएं सुनी

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन ने गांवों का किया दौरा; लोगों की समस्याएं सुनी

Vikas Sharma
Last updated: June 7, 2026 5:37 pm
Vikas Sharma
Published: June 7, 2026
Share
पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन ने गांवों का किया दौरा; लोगों की समस्याएं सुनी
SHARE

कहा, पंजाब सरकार प्रत्येक वर्ग के लोगों की भलाई के लिए वचनबद्ध

वाई.एफ.सी. पहुंचकर स्ट्रीट चाइल्ड वर्ल्ड कप में रनरअप रही टीम का मनोबल बढ़ाया क्लब को एक लाख एक हजार रुपये देने का ऐलान

जालंधर: Chairman of the Punjab State Scheduled Castes Commission visited villages…पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री जसवीर सिंह गढ़ी ने गोराया और फिल्लौर ब्लॉकों के गांवों का दौरा करके लोगों की समस्याएं सुनी, इसी श्रृंखला के तहत आज उन्होंने गांव रुड़का कलां, रुड़की, अकलपुर, गांव गन्ना और गोराया के मोहल्ला लांगड़ियां का दौरा कर लोगों की समस्याओं की सुनवाई की।

अपने दौरे के दौरान श्री गढ़ी ने विभिन्न वर्गों के लोगों की समस्याएं सुनते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि प्रशासन के साथ समन्वय करके उनके मुद्दों का उचित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रत्येक वर्ग के लोगों की भलाई और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस दौरान चेयरमैन ने यूथ फुटबॉल क्लब, रुड़का कलां पहुंचकर मैक्सिको में हुए स्ट्रीट चाइल्ड वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के कारण रनरअप का गौरव हासिल करने वाली टीम का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने क्लब को एक लाख एक हजार रुपये देने का ऐलान भी किया।

उन्होंने कहा कि वाई.एफ.सी. द्वारा युवाओं को खेलों से जोड़कर स्वस्थ समाज की रचना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तर्ज पर और भी पहल होनी चाहिए, ताकि युवा पीढ़ी को खेलों से जोड़कर नशों से दूर रखा जा सके।

श्री गढ़ी ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए बड़े स्तर पर प्रयास किए जा रहे है, ताकि राज्य में खेल संस्कृति को और अधिक प्रफुल्लित किया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ‘खेड़ां वतन पंजाब दियां’ के अलावा आधुनिक सुविधाओं से लैस 3000 से अधिक खेल मैदानों को विकसित करने, खिलाड़ियों के उचित सम्मान सहित कई पहल की हैं।

उन्होंने क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए वाई.एफ.सी. के चेयरमैन गुरमंगल दास, क्लब की प्रबंधक कमेटी और खिलाड़ियों को बधाई दी। इसके अलावा डेरा बाबा भाई साधू जी, सरपंच इकविंदर कौर और गांव वासियों का युवाओं को स्वस्थ जीवन शैली से जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

दौरे के दौरान श्री गढ़ी ने मंदिर बाबा श्री बालक नाथ जी गोराया, डेरा बाबा भाई साधू जी रुड़का कलां और डेरा बाबा ब्रह्मदास अकलपुर में नतमस्तक होकर सूबा वासियों की तरक्की और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

उपरांत भगवान वाल्मीकि आश्रम प्रबंधक कमेटी गोराया के साथ बैठक के दौरान आश्रम के निकट कूड़े के डंप को हटाने की मांग पर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा देते हुए श्री गढ़ी ने कहा कि इस संबंध में नगर परिषद, गोराया को निर्देश जारी करके उचित कार्रवाई के लिए बाध्य किया जाएगा।

अंत में श्री गढ़ी ने गांव गन्ना पहुंचकर अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने कहा कि उनकी समस्याओं का उचित समाधान करवाया जाएगा और भाईचारे के लोगों के मुद्दे जल्द से जल्द हल करवाए जाएंगे।

फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के माध्यम से सेंट सोल्जर दे रहा शिक्षण उत्कृष्टता को बढ़ावा
डी.ए.वी. कॉलेज, जालंधर ने स्किल डेवलपमेंट सेंटर के अंतर्गत समर स्किल कोर्स का शुभारंभ किया
विश्व साइकिल दिवस के मौके पर निकाली गई साइकिल रैली
रिश्वत का आरोपी ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी सस्पेंड
कपूरथला में श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित महान कीर्तन कार्यक्रम
TAGGED:Chairman of the Punjab State Scheduled Castes Commission visited villages
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- जय श्री कृष्णा राधे राधे -
Ad image
Recently news
देश की अर्थव्यवस्था मजबूत करने के रोडमैप की दिशा में यह बजट महत्वपूर्ण कदम: सुनील जाखड़

देश की अर्थव्यवस्था मजबूत करने के रोडमैप की दिशा में यह बजट महत्वपूर्ण कदम: सुनील जाखड़

Vikas Sharma
Vikas Sharma
February 1, 2026
श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र के लिए पंजाब सरकार ने 10.50 एकड़ भूमि का कब्जा लिया: हरपाल सिंह चीमा
पंजाब सरकार हर धर्म का सम्मान करती है, 12 अप्रैल को पठानकोट में मनाया जाएगा हिंदू नव वर्ष महोत्सव
हमने पंजाब के लोगों से किया हर वादा पूरा किया है और भविष्य में भी हर वादा पूरा करेंगे: भगवंत मान
सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, न्यू डिफेंस कॉलोनी में मनाया गया ‘नो बैग डे’

About US

Punjab Vikas brings the latest Punjab news headlines about Punjab crime Punjab politics and Live Updates on Punjab from PunjabVikas.com
Quick Link
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Top Categories
  • Home
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Latest
© Punjab Vikas. All Rights Reserved. Website Developed by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?