जालंधरः Two-day free dental checkup camp organised at Apeejay School… एपीजे स्कूल में दो दिवसीय निःशुल्क डेंटल चेकअप कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस कैंप में डॉ. जसविंदर, डॉ. ज्योति, डॉ. श्वेता एवं उनकी टीम ने विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉ. जसविंदर ने जांच के साथ-साथ विद्यार्थियों को उनकी रिपोर्ट भी प्रदान की तथा उन्हें ओरल हाइजीन (मुख स्वच्छता) के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर प्रिंसिपल श्री यशपाल शर्मा, वाइस प्रिंसिपल श्रीमती आरती शोरी भट्, मेडिकल ऑफिसर रेनू मल्होत्रा ने रिबन काटकर मेडिकल टीम का स्वागत किया। कैंप के पहले दिन कक्षा 9 एवं 10 के विद्यार्थियों का तथा दूसरे दिन कक्षा 11 एवं 12 के विद्यार्थियों का निःशुल्क डेंटल परीक्षण किया गया।
प्रिंसिपल श्री यशपाल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों का स्वास्थ्य भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। विद्यालय अपनी जिम्मेदारी समझते हुए आगेभी समय-समय पर ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करता रहेगा।
