Skip to content

क्या आपको भी सोते समय दिखते हैं भगवान, जानिए इसका मतलब

क्या आपको भी सोते समय दिखते हैं भगवान, जानिए इसका मतलब
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email

जालंधरः दुनिया में कोई भी व्यक्ति ऐसा नहीं है जिसे सोते समय सपने न आते हों और इन सपनों में कुछ नया या कुछ पुराना न दिखता हो। कईयों को सपने में पैसा, जमीन, बैंक बैलेंस आदि दिखता है तो कईय़ों को हादसे नजर आते हैं। कईयों को अपराध तो कईयों को प्रमोशन नजर आती है। ऐसे में कईयों को भगवान भी नजर आते हैं। नींद में अलग-अलग सपनों के अलग-अलग मायने होते हैं। सोते समय सपने में भगवान का दिखना मन की गहरी आस्था, दिनभर के विचारों या सकारात्मक ऊर्जा का संकेत माना जाता है।



स्वप्न शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसे शुभ फल, मानसिक शांति और ईश्वरीय कृपा का प्रतीक समझा जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में जमीन देखना इस बात पर निर्भर करता है कि आपने जमीन किस अवस्था में देखी है। सामान्य तौर पर हरी-भरी या उपजाऊ जमीन देखना शुभ, तरक्की और धन-लाभ का संकेत माना जाता है, जबकि बंजर या फटी हुई जमीन देखना समस्याओं का प्रतीक हो सकता है।