खेल
700 करोड़ रुपये का बजट खेल बुनियादी ढांचे को निचले स्तर पर और मजबूत करेगाः मोहिंदर भगत
पंजाब के बागवानी, रक्षा सेवाएं कल्याण एवं स्वतंत्रता सेनानी मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा आज ‘खेड़ां वतन पंजाब’ सीजन-4 के तहत पहुंची मशाल रैली का गर्मजोशी से स्वागत किया गया, ताकि खेलों को प्रोत्साहित कर अधिक से अधिक संख्या में खिलाड़ियों को इस खेल मेले में भागीदारी के लिए प्रेरित किया जा सके।