जालंधरः श्री चैतन्य महाप्रभु राधा माधव मंदिर द्वारा कार्तिक मास के पावन अवसर पर प्रतिदिन निकाली जा रही प्रभात फेरियों की श्रृंखला में आज की प्रभात फेरी श्री अनिल सेठ के निवास स्थान, गुरु तेग बहादुर नगर से निकाली गई।
संकीर्तन का शुभारंभ मंदिर के पुजारी दीनार्ती हर दास प्रभु, केवल कृष्ण, राजेश शर्मा, कपिल शर्मा, मिंटू कश्यप, मनोज कौशल एवं सुरेश कुमार द्वारा गुरु वंदना, वैष्णव वंदना एवं पंचतत्व वंदना के साथ किया गया।
प्रभात फेरी के मार्ग में रणबीर कुमार गंढोत्रा, श्री संत नारायण मंदिर, श्रीमती शशि सोबती, विक्रम मलहन, मनीष सिक्का, नरेंद्र कांसरा, धर्मेंद्र कांसरा एवं गुरु तेग बहादुर नगर के निवासियों ने पुष्पवर्षा कर प्रभात फेरी का भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर केवल कृष्ण जी ने कहा कि श्री कृष्ण नाम के संकीर्तन से समस्त पापों का विनाश हो जाता है । इससे चित्त शुद्ध होता है और हृदय में कृष्ण प्रेम उदय हो जाता है। इसीलिये हमें निष्कपट होकर कृष्ण नाम संकीर्तन करना चाहिए।
प्रभात फेरी में शामिल मंदिर के भक्तों ने करुणामयी कृपामयी श्री दयामयी राधे, राधे कर दो कृपा, श्री बरसाने वालीएवं हरे कृष्ण महामंत्र के मधुर संकीर्तन से समस्त वातावरण को भक्तिमय बना दिया और उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
इस अवसर पर अश्वनी रणदेव, संजय गुप्ता, योगेश पासी, विवेक वर्मा, राकेश कोछड, अरुण नारंग, अजीत तलवाड़, राजेंद्र लूथरा, ललित अरोड़ा, राजीव ढींगरा, हेमंत थापर, विकास ठुकराल, सनी शारदा, अजय अग्रवाल, चेतन शर्मा, दीपक बंसल, नीतिश शर्मा, यश गुप्ता, नवदीप अरोड़ा, चेतन शर्मा, रोहित सूद, चेतन दास, गौरव भल्ला, अजय अरोड़ा, मुनीश वर्मा, दिनेश शर्मा, विशाल भल्ला, गौरव मिगलानी, जोगिंदर पाल, विवेक वर्मा, लवलीन, शशि भूषण, ललित अग्रवाल, हरि कृष्ण, रामदेव वर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।