Skip to content

सेहत के लिए दूध अच्छा या पनीर, हर व्यक्ति के शरीर का अलग संकेत

सेहत के लिए दूध अच्छा या पनीर, हर व्यक्ति के शरीर का अलग संकेत
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email

जालंधरः आजकल की भागदाैड़ भरी जिंदगी में सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए कसरत करना और अच्छी डाइट खाना बहुत जरूरी है। कुछ लोग दूध, दही, पनीर, चिकन, अंडे आदि का सेवन करते हैं ताकि शरीर को समुचित मात्रा में प्रोटीन मिल सके और कुछ फल, सब्जियां अधिक खाते हैं।

दूध के फायदे

कैल्शियम और विटामिन डी का बेहतरीन स्रोत है।

शरीर को तुरंत ऊर्जा और हाइड्रेशन देता है।

पचने में आसान और हल्का होता है।

पनीर के फायदे

प्रोटीन और हेल्दी फैट भरपूर मात्रा में होते हैं।

जिम जाने वाले और वजन कंट्रोल करने वालों के लिए बेस्ट है।

कम लैक्टोज होने के कारण कुछ लैक्टोज-सेंसिटिव लोग इसे आसानी से पचा लेते हैं।

हरी पत्तेदार सब्जियां खाने के लाभ

हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से शरीर को भरपूर विटामिन, आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं, जो वजन नियंत्रित रखने, पाचन सुधारने, आंखों की रोशनी बढ़ाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने में बेहद फायदेमंद हैं।