Skip to content

हर तरफ हरि बोल की मची धूम, कार्तिक मास में प्रभातफेरियों का दाैर जारी

श्री चैतन्य महाप्रभु श्री राधा माधव मंदिर

हर तरफ हरि बोल की मची धूम, कार्तिक मास में प्रभातफेरियों का दाैर जारी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email

जालंधरः श्री चैतन्य महाप्रभु श्री राधा माधव मंदिर (हरि बोल मंदिर), प्रताप बाग की ओर से कार्तिक (दामोदर) मास के पावन अवसर पर प्रतिदिन निकाली जा रही प्रभात फेरियों की श्रृंखला में तीसरी प्रभात फेरी श्री नरेंद्र गुप्ता जी के निवास स्थान, मंडी रोड से निकाली गई।

संकीर्तन का शुभारंभ मंदिर के पुजारी दीनार्ती हर दास प्रभु एवं केवल कृष्ण जी के साथ रेवती रमन गुप्ता, राजेश शर्मा, कपिल शर्मा, मनोज कौशल, सुरेश कुमार, कृष्ण गोपाल, गौर, अंबरीश कश्यप और जगन्नाथ शर्मा द्वारा गुरु वंदना, वैष्णव वंदना एवं पंचतत्व वंदना के साथ किया गया।

प्रभात फेरी में सबसे आगे श्री चैतन्य महाप्रभु एवं श्री श्री राधा माधव जी की पावन पालकी चल रही थी। श्रद्धालु हाथों में रंग-बिरंगे ध्वज लेकर नृत्य करते हुए हरिनाम संकीर्तन कर रहे थे। प्रभात फेरी मंडी रोड, रियाजपुरा, शिवाजी पार्क, प्रताप बाग से होती हुई वापिस मंडी रोड पर ही विश्राम हुई । मार्ग मे सेवक परिवार, मल्होत्रा परिवार, खन्ना मंदिर, सत्यनारायण और अन्य लोगों ने पुष्प वर्षा करके प्रभात फेरी का भव्य स्वागत किया और प्रभु के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की।

इस अवसर पर केवल कृष्ण जी ने अपने प्रवचनों में कहा कि मनुष्य का शरीर बड़े सौभाग्य से प्राप्त होता है। देवता भी मानव जन्म पाने के लिए तरसते हैं, क्योंकि मनुष्य शरीर धारण करके ही जीव साधना के माध्यम से भगवत प्राप्ति कर सकता है। इसलिए मनुष्य को अपने जीवन का सदुपयोग करते हुए प्रभु के नाम का स्मरण एवं भक्ति करनी चाहिए।

प्रभात फेरी के दौरान “गोविंद हरे, गोपाल हरे, जय-जय प्रभु दीनदयाल हरे”, “जय राधे श्याम, श्यामा श्याम” तथा हरे कृष्ण महामंत्र के मधुर संकीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भक्ति भाव में विभोर होकर नृत्य करते हुए प्रभु की महिमा का गुणगान करते रहे।

प्रभात फेरी के कार्यक्रम का फेसबुक पर लाइव प्रसारण करने की सेवा श्री ललित अग्रवाल जी द्वारा निभाई जा रही है।

इस अवसर पर काउंसलर राजीव ढींगरा, विजय साग्गड, राजीव साग्गड, राकेश कोछड़, अजय अग्रवाल, राजन गुप्ता, विकास ठुकराल, पवन शारदा, जोनी जैरथ, राजेंद्र लूथरा, चेतन दास, राकेश भल्ला, करण शर्मा, करतार सिंह, तपस गुप्ता, मानव गुप्ता, ओम भंडारी, ललित अरोड़ा, दीपक बंसल, जतिन बंसल, हेमंत थापर, डॉ. मनीष अग्रवाल, केशव अग्रवाल, पुरुषोत्तम गुप्ता, यश गुप्ता, नरेश गुप्ता, नवदीप अरोड़ा, जोगिंदर पाल, दिनेश शर्मा, प्रेम चोपड़ा, निशु गुप्ता, रामदेव वर्मा, मनीष वर्मा, शशि भूषण, सूरज पांडे, संदीप चोपड़ा, आशीष, नवदीप खुराना, गुरविंदर, संजीव खन्ना, विशाल भल्ला, लवलीन कुमार, हैप्पी वर्मा, सतीश अग्रवाल, ललित अग्रवाल, हरि कृष्ण सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।