By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab VikasPunjab VikasPunjab Vikas
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Reading: सीएम नायब सैनी जनता को नहीं, खाली कुर्सियों को भाषण देकर लौटे : चीमा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Punjab VikasPunjab Vikas
Search
  • Home
  • Latest
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • More
    • Spiritual
    • Technology
    • Sports
    • World
Follow US
Punjab Vikas > Latest > Punjab > सीएम नायब सैनी जनता को नहीं, खाली कुर्सियों को भाषण देकर लौटे : चीमा

सीएम नायब सैनी जनता को नहीं, खाली कुर्सियों को भाषण देकर लौटे : चीमा

Vikas Sharma
Last updated: June 7, 2026 5:33 pm
Vikas Sharma
Published: June 7, 2026
Share
सीएम नायब सैनी जनता को नहीं, खाली कुर्सियों को भाषण देकर लौटे : चीमा
SHARE

धूरी की जनसभा में खाली कुर्सियों ने भाजपा को दिखाया असली आईना, पंजाब में नफरत की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं

750 अन्नदाताओं की शहादत नहीं भूल सकता पंजाब, किसानों पर ज़ुल्म के लिए जनता भाजपा को कभी माफ़ नहीं करेगी

भाजपा सिर्फ किसान विरोधी ही नहीं है, बल्कि पंजाब विरोधी भी, हमेशा हमारे अधिकारों को छीनने की कोशिश की

चंडीगढ़- CM Nayab Saini returned after addressing empty chairs instead of the public… पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की धूरी जनसभा को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। चीमा ने कहा कि धूरी जनसभा में पंजाब की जनता ने भाजपा को असली आईना दिखा दिया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री पंजाब में जनसभा करने गए थे, लेकिन जनता की जगह उन्हें सिर्फ़ खाली कुर्सियों की लाइनें मिलीं।

चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री सैनी उन खाली कुर्सियों को संबोधित करके लौट गए, जिससे यह साफ हो जाता है कि पंजाब के लोगों के दिलों में भाजपा के लिए कोई जगह नहीं बची है। भाजपा नेता पंजाब में चाहे जितने चक्कर लगा लें, पंजाब के जागरूक लोग उन्हे कभी मुंह नहीं लगाने वाले।

चीमा ने भाजपा के जनविरोधी चेहरे को उजागर करते हुए कहा कि पंजाब का बच्चा-बच्चा जानता है कि भारतीय जनता पार्टी वही क्रूर पार्टी है, जिसने अपने घमंड में पंजाब के 750 से ज़्यादा अन्नदाताओं की जान ले ली है। ये हमारे बहादुर किसान थे, जिन्होंने तीन काले कृषि कानूनों को वापस करवाने के लिए अपनी शहादत दी। पंजाब के लोग अपने शहीद किसान भाइयों की कुर्बानी को कभी नहीं भूल सकते, न ही किसानों पर हो रहे अत्याचारों के लिए भाजपा को कभी माफ कर सकते हैं।

केंद्रीय नेतृत्व और भाजपा की नीतियों पर हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि भाजपा न केवल किसान विरोधी है, बल्कि पंजाब विरोधी भी है। यह वही पार्टी है जो हमेशा हमारे पानी को लूटना चाहती थी और हमेशा पंजाब के हक छीनने की ताक में रहती है। उन्होंने न केवल पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार किया है, बल्कि अपनी गलत नीतियों से पूरे देश की अर्थव्यवस्था को भी बर्बाद कर दिया है। पंजाब के लोगों ने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को साफ शब्दों में संदेश दे दिया है कि पंजाब की धरती पर नफरत और ज़ुल्म की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है।

फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के माध्यम से सेंट सोल्जर दे रहा शिक्षण उत्कृष्टता को बढ़ावा
डी.ए.वी. कॉलेज, जालंधर ने स्किल डेवलपमेंट सेंटर के अंतर्गत समर स्किल कोर्स का शुभारंभ किया
विश्व साइकिल दिवस के मौके पर निकाली गई साइकिल रैली
रिश्वत का आरोपी ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी सस्पेंड
पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन ने गांवों का किया दौरा; लोगों की समस्याएं सुनी
TAGGED:CM Nayab Saini returned after addressing empty chairs instead of the public
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- जय श्री कृष्णा राधे राधे -
Ad image
Recently news
ठाकुर दलीप सिंघ जी की अगुवाई में होला मोहल्ला के विशाल त्रिवेणी संगम का समापन

ठाकुर दलीप सिंघ जी की अगुवाई में होला मोहल्ला के विशाल त्रिवेणी संगम का समापन

Vikas Sharma
Vikas Sharma
March 9, 2026
जालंधर में AAP ने व्यावसायिक गैस की कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि का विरोध किया
हमने पंजाब के लोगों से किया हर वादा पूरा किया है और भविष्य में भी हर वादा पूरा करेंगे: भगवंत मान
पंजाब सरकार ने लोगों से किए सभी चुनावी वादे पूरे किएः भगवंत मान
जालंधर में अब तक 4,23,871 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद

About US

Punjab Vikas brings the latest Punjab news headlines about Punjab crime Punjab politics and Live Updates on Punjab from PunjabVikas.com
Quick Link
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Top Categories
  • Home
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Latest
© Punjab Vikas. All Rights Reserved. Website Developed by iTree Network Solutions.
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?