Skip to content

खजूर खाना सेहत के लिए अच्छा या बुरा, जानिए अहम जानकारी

कई लोग खजूर खाना पसंद नहीं करते लेकिन फिर भी खाते हैं क्योंकि इन्हें खाने के फायदे पता हैं लेकिन कुछ लोग खजूर खाने से नुकसान भी उठाते हैं। खजूर का सेवन कैसे और कब करना चाहिए इसके लिए अलग-अलग भ्रांतियां हैं।

खजूर खाना सेहत के लिए अच्छा या बुरा, जानिए अहम जानकारी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email

जालंधरः कई लोग खजूर खाना पसंद नहीं करते लेकिन फिर भी खाते हैं क्योंकि इन्हें खाने के फायदे पता हैं लेकिन कुछ लोग खजूर खाने से नुकसान भी उठाते हैं। खजूर का सेवन कैसे और कब करना चाहिए इसके लिए अलग-अलग भ्रांतियां हैं। जैसे कि सुबह के समय खाएं या शाम के समय। इसे भिगोकर खाएं या दूध में उबालकर। वैसे इसके सेवन को लेकर जो तथ्य वायरल हैं वो निम्नलिखित हैंः

खजूर खाने के फायदे

थकान और कमजोरी मिटाकर शरीर को फौरन ताकत देता है।

फाइबर कब्ज दूर करता है और पेट साफ रखता है।

आयरन हीमोग्लोबिन और खून का स्तर बढ़ाता है।

पोटैशियम ब्लड प्रेशर को काबू में रखता है।

कैसे खाएं खजूर

खजूर को खाने से पहले उसे 8-10 घंटे पानी में भिगो कर रखें। पानी में रखने से खजूर में मौजूद टैनिंस या फाइटिक एसिड निकल जाते हैं। इससे न्यूट्रिएंट्स ठीक से एब्सॉर्ब हो पाते हैं। पानी में भिगो कर रखने से इसे पचाने में भी आसानी होती है। यदि वजन बढ़ाना चाहते हैं तो रात में सोने से पहले घी के साथ खजूर खा सकते हैं।

इस वक्त मत खाएं खजूर

खजूर को भोजन करने के तुरंत बाद नहीं लेना चाहिए।