Skip to content

भाजपा ने संगठन का किया विस्तार, गौरव जोशी को बनाया जिला प्रेस सचिव

भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर शहरी ने संगठन का विस्तार करते हुए जिला अध्यक्ष अशोक सरीन, वेस्ट विधानसभा के प्रभारी एवं जिला महामंत्री योगेश धीर तथा वरिष्ठ भाजपा नेता दविंदर सिंह लुभाना की अध्यक्षता में गौरव जोशी को जिला प्रेस सचिव नियुक्त किया है।

भाजपा ने संगठन का किया विस्तार, गौरव जोशी को बनाया जिला प्रेस सचिव
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email

जालंधरः भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर शहरी ने संगठन का विस्तार करते हुए जिला अध्यक्ष अशोक सरीन, वेस्ट विधानसभा के प्रभारी एवं जिला महामंत्री योगेश धीर तथा वरिष्ठ भाजपा नेता दविंदर सिंह लुभाना की अध्यक्षता में गौरव जोशी को जिला प्रेस सचिव नियुक्त किया है।

गौरतलब है कि गौरव जोशी कुछ दिन पहले ही आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। गौरव जोशी पंजाब सरकार के ब्राह्मण वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन भी रह चुके हैं। पार्टी ने उनके राजनीतिक एवं संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए उन्हें जिला प्रेस सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक सरीन ने कहा कि भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए कर्मठ एवं अनुभवी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। उन्हें विश्वास है कि गौरव जोशी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।