Skip to content

एजीआई ग्लोबल स्कूल में खेल उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया

सीबीएसई से मान्यता प्राप्त एजीआई ग्लोबल स्कूल ने जालंधर हाइट्स-2, अर्बाना, 66 फुट रोड, जालंधर स्थित अपने खेल मैदान में बड़े उत्साह के साथ खेल उत्सव करवाया।

एजीआई ग्लोबल स्कूल में खेल उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email

जालंधरः सीबीएसई से मान्यता प्राप्त एजीआई ग्लोबल स्कूल ने जालंधर हाइट्स-2, अर्बाना, 66 फुट रोड, जालंधर स्थित अपने खेल मैदान में बड़े उत्साह के साथ खेल उत्सव करवाया।

इस खेल उत्सव में सैकड़ों बच्चों ने अलग-अलग खेलों में भाग लिया। बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में माता-पिता और दादा-दादी भी पहुंचे। पूरे मैदान में खुशी और उत्साह का माहौल था। बच्चों ने दौड़, कूद और अन्य खेलों में अपनी प्रतिभा और खेल भावना का अच्छा प्रदर्शन किया। इस अवसर पर एजीआई ग्लोबल स्कूल की चेयरपर्सन सलविंदरजीत कौर और एजीआई इंफ्रा लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सरदार सुखदेव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने बच्चों का हौसला बढ़ाया और विजेता बच्चों तथा भाग लेने वाले सभी बच्चों को पुरस्कार दिए। स्कूल की चेयरपर्सन सलविंदरजीत कौर ने कहा कि बच्चों के जीवन में खेलों का बहुत महत्व है। खेल बच्चों को अनुशासन, आत्मविश्वास, मिलकर काम करना और आगे बढ़ने की सीख देते हैं।

एजीआई इंफ्रा लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सरदार सुखदेव सिंह ने कहा कि हमारा उद्देश्य बच्चों को खेलों के लिए अच्छी से अच्छी सुविधाएं देना और उन्हें स्वस्थ तथा चुस्त रहने के लिए प्रेरित करना है। हम बच्चों की प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा सहयोग करते रहेंगे। दोनों मुख्य अतिथियों ने इस खेल उत्सव को सफल बनाने के लिए स्कूल प्रबंधन, अध्यापकों, खेल प्रशिक्षकों और माता-पिता के प्रयासों की सराहना की।