Skip to content

ब्लॉक प्रधान टेकचंद ने आम आदमी पार्टी को अलविदा कह थामा भाजपा का दामन

मंडल अध्यक्ष अजय ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रधान अशोक सरीन हिकी, पूर्व विधायक एवं मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री शीतल अंगुराल जी तथा जिला प्रेस सचिव गौरव जोशी की रहनुमाई में सभी नए सदस्यों का भाजपा परिवार में स्वागत किया गया।

ब्लॉक प्रधान टेकचंद ने आम आदमी पार्टी को अलविदा कह थामा भाजपा का दामन
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email

जालंधरः मंडल अध्यक्ष अजय ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रधान अशोक सरीन हिकी, पूर्व विधायक एवं मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री शीतल अंगुराल जी तथा जिला प्रेस सचिव गौरव जोशी की रहनुमाई में सभी नए सदस्यों का भाजपा परिवार में स्वागत किया गया।

भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के क्रम में आज आम आदमी पार्टी जालंधर वेस्ट के ब्लॉक प्रधान टेकचंद ने पार्टी को अलविदा कहते हुए अपने साथ कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं सहित भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रधान टेकचंद, एससी विंग के ब्लॉक प्रधान हरदेव बिट्टू जी, वार्ड प्रधान रमेश कोटी, महिला विंग की ब्लॉक प्रधान सीमा जी सहित ललित वर्मा, विक्की, सुखविंदर गांधी और यूथ विंग के वार्ड प्रधान पारस वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाजपा में शामिल होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री शीतल अंगुराल जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, नीतियों और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर लोग पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। टेकचंद जी सहित सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का भाजपा परिवार में स्वागत है। उन्होंने कहा कि पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरा मान-सम्मान दिया जाता है और सभी को साथ लेकर जनसेवा एवं संगठन की मजबूती के लिए कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने पार्टी में शामिल हुए सभी साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरा मान-सम्मान दिया जाता है। नए सदस्यों के पार्टी में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी। सभी ने पार्टी की विचारधारा और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही।

भारतीय जनता पार्टी परिवार में शामिल हुए सभी साथियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।