Skip to content

डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों पहुंचे पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू के निवास स्थान, परिवार को दिया आशीर्वाद

डेरा ब्यास के प्रमुख परम पूजनीय बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों जी ने पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू जी के निवास स्थान पर पहुंचकर उनसे एवं उनके परिवार से मुलाकात की।

डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों पहुंचे पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू के निवास स्थान, परिवार को दिया आशीर्वाद
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email

जालंधरः डेरा ब्यास के प्रमुख परम पूजनीय बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों जी ने पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू जी के निवास स्थान पर पहुंचकर उनसे एवं उनके परिवार से मुलाकात की। इस अवसर पर पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू जी की धर्मपत्नी डॉ. सुनीता रिंकू जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। बाबा जी ने रिंकू परिवार को अपना शुभ आशीर्वाद प्रदान किया। परिवार के सदस्यों ने बाबा जी का श्रद्धा एवं सम्मान के साथ स्वागत किया।

चुनाव से पहले बाबा जी का रिंकू परिवार के निवास स्थान पर आगमन और उनका आशीर्वाद प्राप्त होना परिवार के लिए अत्यंत सौभाग्य एवं सम्मान का विषय रहा।

इस आत्मीय भेंट के दौरान परिवार ने बाबा जी के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।