Skip to content

क्या आप भी पहनती हैं टाइट जींस, आपके प्राइवेट पार्ट को हो सकता है नुकसान

अगर आप भी टाइट जींस पहनते हैं तो सावधान हो जाइए क्योंकि इसे पहनना आपके लिए खतरे से खाली नहीं है।

क्या आप भी पहनती हैं टाइट जींस, आपके प्राइवेट पार्ट को हो सकता है नुकसान
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email

जालंधरः अगर आप भी टाइट जींस पहनते हैं तो सावधान हो जाइए क्योंकि इसे पहनना आपके लिए खतरे से खाली नहीं है। जरूरत से ज्यादा टाइट कपड़े पहनने से आपके शरीर में ऐसे विकार पैदा होंगे जोकि आपको सारी उम्र स्वस्थ नहीं रहने देंगे। खासताैर पर लड़कियों को तो टाइट जींस से परहेज करना चाहिए।

टाइट कपड़े पहनने के नुकसान

टाइट कपड़ों की वजह से पैरों और कमर के निचले हिस्से में रक्त संचार धीमा हो सकता है।

हवा का संचार न होने के कारण पसीना सूख नहीं पाता, जिससे रैशेज, खुजली और फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।

पेट के हिस्से पर ज्यादा दबाव पड़ने से गैस, एसिडिटी और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

टाइट जींस पहनने से रक्त संचार सही तरीके से नहीं हो पाता। निचले अंगों में पर्याप्त रक्त संचार न होने से कूल्हों, जांघों और पैरों में दर्द और सूजन होती है। अगर यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहे तो न्यूरोलॉजिकल समस्याएं भी हो सकती हैं।

- आप टाइट जीन्स पहनती हैं तो पसीना वेजाइना की स्किन पर बना रहता है। जिसकी वजह से बैक्टीरियल ग्रोथ बढ़ जाते हैं, इसके अलावा वेजाइना में एयर पास न होने के कारण वहां का तापमान भी बढ़ता है जिसकी वजह से बम्प्स होने का खतरा बना रहता है।